फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा नेताओं ने बजट को सरारा कांग्रेस, पीडीपी ने बताया लाॅलीपाॅप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी। जिले में केंद्रीय बजट को लेकर राजनीतिक दलों की अलग-अलग प्रतिक्रिया रही। भाजपा नेताओं ने इसे लोगों के लिए हितकारी बताया। विपक्षी दलों ने कहा कि आम नागरिकों के लिए बजट में कुछ नहीं हैं। लोगों को सुविधाओं के नाम पर सिर्फ लॉलीपॉप दिया गया है।

भाजपा शहरी प्रधान अंकुश नरगोत्रा ने बताया कि वित्तमंत्री ने देश की जनता के हितों को देखते हुए बजट जारी किया। इसका लाभ लोगों को होगा। कई जीवन रक्षक दवाइयां सस्ती की गई हैं। हर जिले में लड़कियों के लिए हॉस्टल बनेगा। बजट को विकसित भारत 2047 के मध्य पेश किया गया है। इसका फायदा आम वर्ग से लेकर निम्न व उच्च वर्ग के लोगों को होगा।
विज्ञापन

-
बजट में बीड़ी से टैक्स हटाकर कैंसर की दवाइयां सस्ती कर दी गईं। बीड़ी ही सबसे ज्यादा कैंसर का कारण बनती है। जम्मू-कश्मीर में बजट की रकम बढ़ा दी गई लेकिन राशन की कोई स्केल नहीं बढ़ाई गई। चार लोगों के एक परिवार को महीने का दस किलो आटा मिलता है जिससे पूरा महीना नहीं निकलता। बजट में प्रदेश के लोगों के लिए कुछ ज्यादा खास नहीं है। आम लोगों के हाथ में सरकार ने बजट के रूप में लॉलीपॉप ही थमाया है।
विज्ञापन

बिशन मगोत्रा, कांग्रेस नेता


बजट में केंद्र शासित प्रदेश प्रदेश के लिए कोई ज्यादा घोषणा नहीं की गई। प्रदेश के लोग कई प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं। अनुच्छेद 370 हटने के बाद से जनता को मौलिक अधिकार नहीं मिल रहे हैं। केंद्र सरकार को प्रदेश के लोगों की समस्याओं को देखते हुए बजट पेश करना चाहिए था।

बंसी लाल ठाकुर, पीडीपी नेता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें