फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपाइयों ने जयंती पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

सार

जम्मू सहित पूरे प्रदेश में भाजपा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित कीं। नेताओं ने उनकी विचारधारा को आज भी प्रासंगिक बताया और जनसेवा व राष्ट्रनिर्माण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

- प्रदेशभर में बूथ स्तर तक हुए कार्यक्रम, नेताओं ने विचारधारा को बताया प्रासंगिक
विज्ञापन


- जनसेवा, सादगी और राष्ट्रनिर्माण को आगे बढ़ाने का लिया संकल्प





अमर उजाला ब्यूरो

जम्मू। भाजपा ने वीरवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेशभर में श्रद्धांजलि सभाएं कर उन्हें नमन किया। बूथ से लेकर जिला स्तर तक हुए कार्यक्रमों में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की और उनके ‘एकात्म मानववाद’ तथा ‘अंत्योदय’ के विचारों को आज के समय के लिए मार्गदर्शक बताया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, उधमपुर और नगरोटा में आयोजनों में पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल न केवल एक गहन चिंतक थे बल्कि भाजपा के लिए प्रेरणा स्रोत बने रहे। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने जम्मू में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाग लिया। कहा कि कठिन परिस्थितियों में पले-बढ़े उपाध्याय का जीवन सेवा और समानता के सिद्धांतों का प्रतीक रहा। माैके पर विधायक युद्धवीर सेठी, आरएस पाठानिया, पवन शर्मा, बलवंत सिंह मनकोटिया और जिला अध्यक्ष नंद किशोर, अरुण गुप्ता, राजेश गुप्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन






इसी क्रम में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने त्रिकुटा नगर कार्यालय में बैठक की। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष नरेंद्र जैन ने की और अधिवक्ता जसलीन कौर पांडे भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। गांधीनगर मंडल में भी श्रद्धांजलि सभा हुई जिसमें वरिष्ठ नेता सुरजीत सिंह और मंडल उपाध्यक्ष दलजीत सिंह चोपड़ा मौजूद रहे। भाजपा कश्मीर विस्थापित जिला ने भी कच्ची छावनी स्थित कार्यालय में श्रद्धांजलि समारोह करवाया। इसमें अध्यक्ष राजीव पंडिता और प्रदेश महासचिव संजिता डोगरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें