उिधमपुर। जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर इस बार जिला उधमपुर में 11 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें ज्यादातर उधमपुर शहर के अंदर बनाए जाएंगे। इसके साथ कुछ केंद्र गढ़ी व कुद में बनाए जाएंगे।
गौरतलब है कि जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव को लेकर सरकार की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है और एसीआर की निगरानी में प्रत्येक जिले में चुनाव का आयोजन किया जाएगा। जिला उधमपुर में इस समय मतदाता सूची तैयार करने को लेकर काम किया जा रहा है। मतदाता सूची के तैयार होने के बाद जून महीने में चुनाव करवाए जाने की संभावना है। उधमपुर में चुनाव के लिए 11 पोलिंग स्टेशन बनाए जाने है। इसके लिए 11 मतदान केंद्र बनाए गए हैं और वोटर को 11 वार्ड में विभाजित किया गया है।
वार्ड नंबर एक में सुभाष नगर, हाउसिंग कालोनी भारत नगर और जखैनी में रहने वाले सिख समुदाय के लोग रखे गए हैं और इनका मतदान केंद्र उधमपुर ए डिस्ट्रिक्ट यूथ सर्विसेज एंड स्पोर्ट्स आफिस उधमपुर में होगा। वार्ड नंबर दो में आदर्श कालोनी, इंदिरा नगर, बाड़यां और करन नगर के लोग रखे गए हैं और इनका केंद्र उधमपुर बी एसीडी आफिस उधमपुर में होगा।
वार्ड नंबर तीन में ईदगाह मोहल्ला, बस अड्डा, अप्प्पर इंदिरा नगर, लंबी गली, गैड़ा तालाब, शक्तिनगर, अस्पताल रोड, चबूतरा बाजार और सैला तालाब के मतदाता होंगे और इन का मतदान केंद्र उधमपुर सी नायब तहसीलदार आफिसर उधमपुर, वार्ड नंबर चार में शिवनगर, जेल रोड, एमएच रोड, सुई जक्खड़, परली धनोड़ी के मतदाता होंगे और इनका मतदान केंद्र उधमपुर डी एक्सईएन आफिसर उधमपुर में होगा।
वार्ड नंबर पांच में कल्लर, संगूर, रठियान और कावा के मतदाता होंगे और इनका मतदान केंद्र उधमपुर ई बीडीओ आफिस उधमपुर, वार्ड नंबर छह में ओमाड़ा के मतदाता होंगे और इनका मतदान केंद्र उधमपुर एफ डीएफओ आफिस उधमपुर होगा, वार्ड नंबर सात में रख बड़ाली के मतदाता होंगे और इनका मतदान केंद्र उधमपुर जी सरकारी प्राइमरी स्कूल नैनसू उधमपुर में होगा, वार्ड नंबर आठ में चोपड़ा शाप, पलटयाड़, एम्युनिशन मोड़ और पंजकेरा के मतदाता होंगे और मतदान केंद्र उधमपुर एच सरकारी गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में होगा।
वार्ड नंबर नौ में गढ़ी, गुरुद्वारा दुख निवारण मोहल्ला, अमर कालोनी और पड्डर के मतदाता होंगे और मतदान केंद्र उधमपुर आई सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में होगा। वार्ड नंबर दस में रैंबल, मजालता, जिब, गरइर्न और मांड के मतदाता होंगे और मतदान केंद्र उधमपुर जी सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल गढ़ी में होगा और वार्ड नंबर 11 में कुद, मादा व पचोड़ के मतदाता होंगे और इनका मतदान केंद्र सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल कुद में होगा। चुनाव के एलान के बाद इसकी मतदाता वार्ड और मतदान केंद्र की फाइनल सूची जारी होगी और इसमें कुछ बदलाव भी किए जा सकते हैं।