फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पास देते खंभे से टकराया पुलिस का वाहन, बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। सैलां तालाब स्थित बट्टल बालियां मार्ग पर सुबह अन्य वाहन को पास देते पुलिस वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। हालांकि किसी को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन खंभे क्षतिग्रस्त होने से तार भी टूट गए हैं। इससे आसपास के इलाके में छह घंटे तक बिजली गुल रही।
विज्ञापन

सुबह 10 बजे सैलां तालाब से बट्टल बालियां की ओर जा रहा एक पुलिस वाहन सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को पास देते समय बिजली के खंभों से टकरा गया। हादसा इतना जोरदार था कि एक खंभा क्षतिग्रस्त और दूसरा टेड़ा हो गया। तार भी टूट गए। घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर खंभे को बदला और क्षतिग्रस्त तार को ठीक किया। इस कारण छह घंटे बाद बिजली बहाल हो पाई। चार बजे बिजली बहाल होने से क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें