फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पुलिस ने आतंकी मददगारों पर कसा शिकंजा, बड़े पैमाने पर चलाया तलाशी अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलेभर में सक्रिय आतंकी मददगारों और ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू ) पर पुलिस ने शिकंजा शुरू कर दिया है। रविवार को नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा की निगरानी में जिले के संवेदनशील इलाकों और पूर्व में हुई मुठभेड़ स्थालों की घेराबंदी कर व्यापक स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की विभिन्न संयुक्त टीमों ने न केवल सीमावर्ती इलाकों, बल्कि पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ लगती सीमा और पहाडी इलाके में पूर्व में हुए मुठभेड़ स्थलों पर अचानक दबिश देकर गहन जांच की गई। इस दौरान पुलिस टीमों ने एसओजी यूनिट्स के साथ मिलकर उपमंडल पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में आतंकी मददगारों के स्थानों की तलाशी की गई। इसके अलावा पुलिस ने पाकिस्तान से संचालित जम्मू-कश्मीर मूल के आतंकियों के रिश्तेदारों और सहयोगियों की गतिविधियों की जांच कर पता लगाने की कोशिश की गई कि कहीं देश विरोधी गतिविधियां तो नहीं चल रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस ऑपरेशन का उद्देश्य आतंकवाद के नेटवर्क को तोड़ना और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना था, जो भविष्य में भी जारी रहेगा। जिला पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने बताया कि यह ऑपरेशन खुफिया आधारित रणनीति का हिस्सा है, ताकि इलाके में शांति और स्थिरता बनी रहे। उन्होंने स्थानीय लोगों से अनुरोध किया है कि अगर कहीं भी संदिग्ध गतिविधियों या व्यक्तियों की सूचना हो तो तुरंत पुलिस से साझा करे, ताकि जिले में अमन चैन स्थापित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें