फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: थानों को मिले आधुनिक संचार प्रणालियों से सुसज्जित आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। एसएसपी परमवीर सिंह ने जिला पुलिस लाइन्स से राष्ट्रीय आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 से जुड़े नए आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों को रवाना किया। बुधवार को समारोह में एएसपी मुख्यालय इफ्तिखार अहमद, डीएसपी मुख्यालय विशाल सिंह जमवाल, डीएसपी डीएआर सरबजीत सिंह और जिला पुलिस के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन

ये आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहन आधुनिक संचार प्रणालियों से सुसज्जित है। इन्हें हेल्पलाइन नंबर 112 पर प्राप्त संकटकालीन कॉलों पर त्वरित प्रतिक्रिया के लिए इजाद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया वाहनों की तैनाती से अपराध, दुर्घटना, चिकित्सा सहायता और अन्य सार्वजनिक सुरक्षा संबंधी चिंताओं जैसी आपात स्थितियों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया देने की क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। ये वाहन 24 घंटे ड्यूटी पर रहेंगे और जरूरत के समय जनता को त्वरित सहायता के लिए जिले भर में रणनीतिक रूप से तैनात किए जाएंगे। जिला पुलिस ने जनता से 112 आपातकालीन हेल्पलाइन का जिम्मेदारी से उपयोग करने और जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस के साथ सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें