फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कोई भी कार्य करने से पहले गुरु या परिजन की सलाह जरूर लें

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएसपी सुल्तान मिर्जा ने नेशनल मॉडल एकेडमी स्मार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में बच्चों को किया जागरूक
विज्ञापन

मजालता। कोई शंका हो तो बुजुर्गों की सलाह जरूर लेनी चाहिए। कोई बच्चा गलत राह पर चल रहा है तो उसे ऐसा करने से रोकें या उसके परिजन और शिक्षकों को जानकारी दें। ये बातें एसडीपीओ रामनगर डीएसपी सुल्तान मिर्जा ने कहीं। वह अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में स्कूली बच्चों को जागरूक कर रहे थे।
नेशनल मॉडल एकेडमी स्मार्ट हायर सेकेंडरी स्कूल में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुल्तान मिर्जा ने छात्रों को जीवन के मूल्यों और सुरक्षा की बारीकियों से रूबरू कराया। डीएसपी ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा, जीवन में कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले गुरु या माता-पिता की सलाह अवश्य लेनी चाहिए। उन्होंने बच्चों को खुद सही और गलत की पहचान करने और किसी के बहकावे में न आने की सीख दी।
विज्ञापन

सत्र के दौरान डीएसपी ने बच्चों को अधिकारों और नए लागू हुए आपराधिक कानूनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पोस्को पर चर्चा की और कहा कि किसी भी परेशानी की स्थिति में पुलिस या भरोसेमंद व्यक्ति की मदद लेने में संकोच न करें। बढ़ते मोबाइल एडिक्शन पर चिंता जताते हुए छात्रों को इसका उपयोग केवल शिक्षा तक सीमित रखने की सलाह दी। सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा न करने और संदिग्ध ऑनलाइन लेनदेन से बचने की हिदायत दी। नशे के दुष्प्रभाव को समझाते हुए उन्होंने युवाओं को खेलकूद और शारीरिक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

स्कूल प्रशासन ने सराहा प्रयास
अकादमिक निदेशक पूजा बलगोत्रा की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में थाना प्रभारी सरताज चौधरी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। प्रिंसिपल रानी संब्याल ने पुलिस अधिकारियों द्वारा साझा की गई महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों से इन्हें जीवन में उतारने का आह्वान किया। इस अवसर पर भारी संख्या में छात्र, स्टाफ और शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें