फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डॉ. शैला कैनी ने दिए स्वास्थ्य और स्वच्छता पर टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय (एसएमवीडीयू) में सामूहिक कल्याण और व्यक्तिगत जिम्मेदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता व्याख्यान करवाया गया। यह सत्र विश्वविद्यालय की थीमैटिक सीरीज मुझसे हम तक का दूसरा चरण था, जिसका मुख्य विषय साफ-सुथरी आदतें, हेल्दी कम्युनिटी रखा गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता के रूप में कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्रिंसिपल और डीन डॉ. शैला कैनी उपस्थित रहीं। प्रतिष्ठित नेशनल फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड से सम्मानित डॉ. कैनी ने नर्सिंग शिक्षा और कम्युनिटी हेल्थ में अनुभव को साझा करते हुए छात्राओं का मार्गदर्शन किया। हॉस्टल की छात्राओं को पर्सनल हाइजीन के महत्व के बारे में बताया गया। कैंपस में सुरक्षित और सहायक माहौल बनाए रखने के लिए हॉस्टल प्रशासन और स्टाफ के साथ बेहतर तालमेल बनाने के सुझाव दिए गए। छात्राओं ने शंकाओं का समाधान कर सामूहिक भलाई के लिए भूमिका निभाने का संकल्प लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें