फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कुद और पटनीटाप की समस्याओं व सुरक्षा प्रबंधों पर चर्चा

विज्ञापन
उधमपुर। पटनीटाप में आयोजित पीसीजीपी की बैठक में उप​स्थित पुलिस अ​धिकारी व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
- पुलिस सामुदायिक भागीदारी समूह की बैठक, डीएसपी सुखवीर सिंह ने की अध्यक्षता
विज्ञापन

उधमपुर। कुद मार्केट और पटनीटॉप में पुलिस सामुदायिक भागीदारी समूह (पीसीपीजी) की बैठक का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीपीओ चिनैनी, डीएसपी सुखवीर सिंह ने की। बैठक में स्थानीय लोगों, व्यापार मंडल के सदस्यों, टैक्सी यूनियन के प्रतिनिधियों और पुलिस अधिकारी शामिल हुए। जनता सहित कारोबारियों ने पुलिस अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र की कई समस्याएं रखीं और उन्हें हल करने का आग्रह किया। दोनों कस्बों के सुरक्षा प्रबंधों को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
डीएसपी सुखवीर सिंह ने आश्वस्त किया कि पुलिस से संबंधित सभी मुद्दे शीघ्र हल किए जाएंगे। जबकि पुलिस के अधिकार क्षेत्र से बाहर की समस्याओं के त्वरित हल के लिए संबंधित अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने सुरक्षा और समग्र विकास सुनिश्चित करने में सामुदायिक सहयोग के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन

कुद मार्केट से संबंधित यह मुद्दे उठाए गए
• सीसीटीवी लगाना- लोगों ने अपर्याप्त सीसीटीवी कैमरों मुद्दा उठाया और सुरक्षा में सुधार के लिए अतिरिक्त कैमरे लगाने का अनुरोध किया।

• ट्रैफिक जाम - कुद में चल रही सड़क चौड़ीकरण परियोजना के कारण अक्सर जाम से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। लोगों ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए चेतावनी टेप और साइनबोर्ड लगाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन


• स्पीड ब्रेकर - ओवर स्पीडिंग को रोकने और पैदल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुद मार्केट और हायर सेकेंडरी स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की गई।

• सामुदायिक विकास - स्थानीय युवाओं को सकारात्मक रूप से जोड़ने के लिए एक ओपन जिम स्थापित करने और खेल टूर्नामेंट आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया।

पटनीटॉप के इन मुद्दों पर हुई बात

• पार्किंग का अभाव– उचित पार्किंग सुविधा की कमी के कारण, खास तौर पर खराब मौसम के दौरान भीड़ बढ़ रही है।

• प्रवेश शुल्क में छूट – टैक्सी संचालकों और स्थानीय लोगों ने पटनीटॉप बैरियर प्वाइंट पर प्रवेश शुल्क में छूट का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें