फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को यातायात पुलिस की ओर से अलग-अलग जगह पर नाके लगाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर चालान काटे गए।
विज्ञापन

डीटीआई जावेद कटारिया ने अपनी टीम के साथ जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग, चिनैनी दोमेल और सुद्धमहादेव पुल के पास औचक नाका लगाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को मौके पर ही चालान किए गए। डीटीआई ने बताया कि उनकी टीम की ओर से अलग-अलग जगह पर नाके लगाए जा रहे हैं और ओवरलोडिंग, प्रेशर हॉर्न, हेलमेट का इस्तेमाल न करने और गाड़ी चलाते वक्त फोन का इस्तेमाल करने वालों के चालान काटे गए। उन्हें चेतावनी दी गई कि यदि आगे से ऐसा हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन न करें और उसका पालन कर गाड़ी चलाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें