फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने सात वाहनों से मुक्त करवाए 47 मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। उधमपुर पुलिस ने शनिवार को मवेशियों की तस्करी का बड़ा प्रयास विफल किया है। तीन अलग-अलग स्थानों से सात वाहनों से 47 मवेशियों को मुक्त करवाते हुए तस्करी के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार रैंबल पुलिस स्टेशन के एसएचओ चमन गोरखा और टिकरी पुलिस चौकी के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसविंद्र सिंह ने फ्लाटा और टिकरी में नाके लगा कर रखे थे। इसी दौरान पुलिस ने जम्मू से घाटी की तरफ जा रहे वाहन (जेके02सीजी-9128, जेके02एएस-4911, जेके02एएल-9296, जेके02एई-6596 और जेके21बी-2165) को तलाशी के लिए रोका। इस दौरान 25 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने उसी समय इन वाहनों में सवार नजीर निवासी रामबन, प्रगट सिंह निवासी खन्ना लुधियाना, रशपाल सिंह निवासी आरएस पुरा, गोरस अली निवासी राजोरी, लखविंद्र सिंह निवासी आरएस पुरा, खैर दीन निवासी कटड़ा को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। वहीं शहर के जखैनी इलाके में ट्रक (जेके02एक्यू-4147) को तलाशी के लिए रोका तो उसके अंदर से 22 मवेशी बरामद हुए। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें