फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो के दरबार में माथा टेकने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ी

विज्ञापन
भवन की ओर दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में पिछले कुछ दिनों से साफ मौसम और बढ़ते तापमान के साथ माता वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। रोजाना औसतन लगभग 35 हजार श्रद्धालु मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर से प्रस्थान कर रहे हैं। वहीं, हेलिकप्टर, रोपवे व बैटरी कार की सुविधा का भी उन्हें लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

रविवार शाम छह बजे तक लगभग 35 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी मुताबिक शनिवार को ऑनलाइन सहित 35 हजार के करीव श्रदालुओं ने अपना पंजीकरण करवा भवन की ओर प्रस्थान किया। रविवार को लगभग 43 हजार भक्तजन पंजीकरण करवा मां वैष्णो देवी के दरबार में माथा टेकने पहुंचे थे। अगर श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा हो जाए तो उनको कटड़ा में ही रोक दिया जाता है और दूसरे दिन यात्रा की अनुमति दी जाती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें