पौनी। पीएचसी में स्थित जन औषधि केंद्र एक महीने से बंद है। इस कारण मरीजों को सस्ती दवाइयां नहीं मिल पा रही हैं। लोगों को मजबूरन मेडिकल स्टोर से महंगी दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की ओर से जन औषधि केंद्रों के माध्यम से सस्ती दवाइयां उपलब्ध कराने की योजना चलाई गई है। मगर पीएचसी में केंद्र बंद होने से योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
इस संबंध में जब ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र के संचालन को लेकर फार्मासिस्ट और कोऑपरेटिव सोसायटी के साथ बातचीत की जाएगी। कारण पता कर समाधान किया जाएगा ताकि केंद्र दोबारा शुरू किया जा सके। स्थानीय पंकज शर्मा, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा ने प्रशासन से मांग की है कि जन औषधि केंद्र को जल्द चालू कराया जाए।