फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएच चौक पर शौचालय नहीं होने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के एमएच चौक पर शौचालय नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने जिला और स्थानीय प्रशासन से जल्द सुविधा मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि नए देविका पुल के निर्माण के समय एमएच चौक पर बने एकमात्र सार्वजनिक शौचालय को हटा दिया गया था, जिसके बाद आजतक फिर सुविधा का प्रबंध नहीं किया गया है। इसकी वजह से एमएच क्षेत्र के दुकानदारों सहित सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों और अन्य लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि एमएच चौक शहर का अति व्यस्त स्थान है। यहां हर समय लोगों की भारी भीड़ रहती है। जम्मू सहित रामबन, किश्तवाड़ आदि इलाकों की तरफ जाने के लिए यहीं से वाहन मिलते हैं। कई बडे़ शापिंग माल और सरकारी कार्यालय हैं। सैन्य हास्पिटल का रास्ता भी यहीं से होकर गुजरता है। लेकिन अफसोस की बात है कि प्रशासन लोगों को सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मुहैया नहीं करवा पा रहा है। इसकी वजह से लोगों को एमएच चौके पास स्थित शिशु समाधि स्थल व आसपास के खुले स्थान पर जाना पड़ता है। इसलिए प्रशासन से अपील है कि जल्द एमएच चौक पर सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें