फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड्डन कैरा में नियमित पानी नहीं आने से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कोटलीवालां पंचायत के लड्डन कैरा गांव में नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं। उनका कहना है कि गर्मी बढ़ने के साथ ही समस्या काफी बढ़ गई है, जबकि संबंधित विभाग समस्या को जानते हुए भी अनजान बना हुआ है।
विज्ञापन

नियमित पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सप्ताह में केवल एकाध बार ही पानी की सप्लाई दी जा रही है। इससे लोगों को पीने के लिए भी पानी नहीं मिल पा रहा है। अन्य जरूरतों के लिए पानी की इंतजाम करना कठिन हो गया है। आसपास के प्राकृतिक जलाशयों का स्तर भी नीचे चला गया है। कई बार संबधित विभाग को समस्या से अवगत करवाया गया है। लेकिन अभी तक कोई भी कारवाई नहीं हुई है। गर्मी का प्रकोप बढ़ने की साथ ही उनकी समस्या भी काफी बढ़ती जा रही है। इससे इलाके के लोग काफी परेशान हो चुके हैं। संबंधित विभाग व जिला प्रशासन से मांग है कि समस्या का निदान कर उनके गांव में प्रतिदिन पानी की सप्लाई की जाए अन्यथा लोग सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें