किश्तवाड़। डीसी अशोक कुमार शर्मा ने प्रेस वार्ता में लोगों से कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की अपील की है। बताया कि नियमों का पालन करने से कोरोना के मामलोें में कमी आई है। बताया कि जिले में मार्च से अभी तक 1385 संक्रमित हुए हैं, जिनमें 1125 लोग रिकवर हुए हैं और 250 अभी भी संक्रमित हैं। जिला अस्पताल से 92 लोग रिकवर हुए हैं। यहां से 15 लोगों के जम्मू रेफर किया जिला अस्पताल में 23 संक्रमितों का इलाज जारी है। अभी तक जिले में मार्च से अब तक 13 लोगों की मौत हुई है। जिला अस्पताल काफी मात्रा में ऑक्सीन सिलिंडर उपलब्ध हैं।
होम आइसोलेशन में मरीजों को आवश्यक दवाओं से युक्त 818 मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों की जान बचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड केयर एवं आइसोलेशन सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए प्रत्येक पंचायत में पांच बेड की क्षमता वाला कोविड केयर सेंटर स्थापित करने का कार्य जारी है। अभी तक सभी 136 पंचायतों में कोविड केयर केंद्र तैयार हो चुके हैं। बताया कि सिंथन मार्ग को मात्र मेडिकल व आपातकाल में ही खोला जाएगा। इसके लिए जल्द ही आदेश भी जारी करेंगे।