फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले का निर्माण बंद होने पर प्रदर्शन

Thu, 06 Nov 2014 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
आदर्श कालोनी इलाके में नाले की मरम्मत का कार्य बंद होने पर निवासियों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द निर्माण आरंभ नहीं हुआ तो कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन के दौरान विजय कुमार, आकाश, राजू, कौशल, अशोक, शाम लाल व अन्य कई स्थानीय निवासियों ने बताया कि करीब 20 दिन पहले उनके मोहल्ले में नाले की मरम्मत का कार्य आरंभ हुआ था।

अभी काम कुछ दिन चला ही था अचानक  कार्य को बंद कर दिया, जोकि अभी तक बंद ही पड़ा है। नाले की मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी ने उनके घरों तक पानी की सप्लाई पहुंचाने वाली पाइपों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पीडब्ल्यूडी का कहना था कि काम पूरा होते ही पाइपों की मरम्मत करवाई जाएगी, लेकिन अब इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसी कारण कई दिनों से उनके घरों में पानी की सप्लाई भी बंद है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं निकासी के लिए स्थान न मिलने के कारण नाले का दूषित पानी उनके घरों में पहुंच कर परेशानी पैदा कर रहा है। कई बार उन्होंने बंद पड़ा कार्य शुरू करने की मांग को पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के सामने रखा, लेकिन किसी ने भी इसको गंभीरता से लेकर किसी तरह के प्रयास नहीं करवाए।
विज्ञापन


वर्तमान समय में बंद पड़ा निर्माण कार्य उनके लिए सरदर्द बन चुका है और इसी से परेशान होकर आज सभी प्रदर्शन करने को मजबूर हुए हैं। उनकी मांग है कि जल्द से जल्द नाले की मरम्मत का कार्य पूरा करके समस्या को हल करें, नहीं तो आने वाले दिनों में सभी पीडब्ल्यूडी के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें