फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो महीने से नहीं मिली बिजली

Thu, 02 Apr 2015 01:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
छतरैडी पंचायत में दो महीने से तीन ट्रांसफार्मर खराब हैं। विभागीय अधिकारियों ने इन्हें सही कराने की दिशा में कोई पहल नहीं की है।  स्थानीय निवासियों ने बताया कि पिछले सप्ताह छतरैडी गांव में एक ट्रांसफार्मर भेजा गया, मगर उसको अभी तक नहीं लगाया गया।
विज्ञापन


इससे गुस्साए लोगों ने बुधवार को बारिश के बावजूद पंच ओमप्रकाश की अध्यक्षता मे छतरैडी मार्ग पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों को समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है।

लेकिन अधिकारी उदासीन बने हैं। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग के एईई को जब इस बारे में पूछा जाता है तो वह सही से जवाब नहीं देते हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विभाग जानबूझकर लोगों को परेशान कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तब बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन


प्रदर्शन में बिहारी लाल, नीलम देवी, ओमकार चंद आदि मौजूद रहे। निंवला तथा पिंगर गांव का भी यही हाल है। निंवला गांव का ट्रांसफार्मर तीन दिन से खराब है। स्थानीय निवासी राजकुमार कहा कि विभागीय लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि रामनगर तहसील के कई गांवों के ट्रांसफार्मर खराब हैं। इन्हें अब तक सही नहीं कराया जा सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें