फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

Thu, 19 Mar 2015 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाती क्षेत्र के लोगों ने बुधवार को बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए अधिक आए बिजली बिल को वापस करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों के अनुसार गांव के लोग अपने घरों में एक-दो बल्ब ही जलाते हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद लोगों से फ्लैट रेट पर किराया वसूला जा रहा है। बिल इतना अधिक है कि गांव के गरीब लोग भुगतान नहीं कर सकते हैं।

प्रदर्शनकारियों में शामिल हुकुम चंद के अनुसार उनके यहां बिल 4100 रुपये आया है, जबकि पहले मात्र सौ से दो सौ रुपये तक ही आता था। चरणदास का भी बिल 733 रुपये और परसराम का 360 रुपये बिल आया है। इनके अनुसार गांव के लोगों के पास टीवी फ्रिज भी नहीं है।

एक-दो बल्ब जलाने का इतना बिल लोग चुका नहीं सकते हैं। विभाग ने उनके क्षेत्र में मीटर भी नहीं लगाए हैं। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक व मंत्री को भी इसकी जानकारी दी गई। उन्हें आश्वासन दिया गया था कि अगले महीने से बिल सही आएंगे। पर ऐसा नहीं हुआ और बिल अधिक आ रहे हैं।
विज्ञापन


क्षेत्र के सरपंच होशियार सिंह ने मांग की कि लोगों से फ्लैट रेट पर बिल नहीं लिया जाए। प्रदर्शनकारियों में रीता देवी, स्वर्ण सिंह, गोविंद राम, मदन लाल, दुर्गा दास, चरण दास, ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें