फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड 12 में लोगों ने लगवाई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से वीरवार को वार्ड 12 में कोविड वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय लोगों सहित वार्ड नौ, 10, 16 और 17 के लोगों ने टीका लगवाया है। इस मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष डॉ. जोगेश्वर गुप्ता सहित पार्षद भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पौने तीन माह पहले भी वार्ड 12 में टीकाकरण शिविर लगाया था। इसके बाद वीरवार को दूसरी डोज के लिए शिविर लगाया है। इसकी मांग लोगों ने उठाई थी, जिसे पूरा कर दिया है। शिविर में 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को पहली और दूसरी डोज लगाई गई है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने अभी तक टीका नहीं लगवाया है वह आगे आएं। क्योंकि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए वैक्सीन जरूरी है। कोरोना संक्रमण की संभावित तीसरी लहर की संभावना है। इसलिए सभी को समय रहते डोज लगवानी चाहिए। इसके साथ ही कोविड एसओपी का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें