फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामनगर में सफाई कर्मियों के समर्थन में उतरे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर में लंबित मांगों के समर्थन में सफाई कर्मियों की हड़ताल छठे दिन भी जारी रही। शनिवार को स्थानीय लोगों ने कर्मियों की मांगाें को जायज बताते हुए सरकार से उन्हें पूरा करने की मांग की है। उधर, अस्थायी कर्मचारियों ने मांगेें पूरी होने तक हड़ताल जारी रखने का एलान किया है।
विज्ञापन

शनिवार को सफाई कर्मियों के समर्थन में आए स्थानीय निवासी सुनील जंडियाल व अन्य ने कहा कि 2014 से अस्थायी कर्मी स्थायी करने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इससे पहले दो सप्ताह तक हड़ताल की थी। हर बार आश्वासन देकर उन्हें शांत करवा दिया जाता है। यह गलत है। इसका खामियाजा लोगों को भी भुगतना पड़ रहा है। इसलिए सरकार जल्द उनकी मांगों के समर्थन में कदम उठाए। उधर, सफाई कर्मचारियों ने कहा कि सरकार सफाई कर्मियों की अनदेखी कर रही है, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने शहरवासियों और नेताओं से सहयोग देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें