फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया दसवें गुरु का प्रकाशोत्सव

Mon, 25 Jan 2016 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिक्खों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाशोत्सव शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर रविवार को मोआड़ा मोड़ स्थित गुरु तेग बहादुर सिंह गुरुद्वारा में कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में शबद कीर्तन के बाद लंगर भी लगाया गया।
विज्ञापन

उधमपुर के मोआड़ा मोड़ स्थित गुरु तेग बहादुर गुरुद्वारे में एक भव्य कार्यक्रम किया गया।

जिसमें गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव को उपस्थित लोगों ने उत्साह से मनाया। इस अवसर पर रागी जत्थों ने शबद कीर्तन किया।

सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत पवित्र गुरु ग्रंथ साहिब के सामने माथा टेकने के लिए पहुंचने लगे थे। शबद कीर्तन के बाद गुरु ग्रंथ साहिब को भोग लगाया गया।

भोग के बाद श्रद्धालुओं के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया। लंगर में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। गुरुद्वारे के प्रधान सरदार सुरजीत सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि गुरु गोविंद सिंह ने मानवता की रक्षा के लिए कई बलिदान दिए। उन्होंने मानवता की रक्षा के लिए अपने बेटों तक के जीवन को बलिदान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें