किश्तवाड़। खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (एफएसएसए) के तहत निर्धारित मानदंडों का पालन नहीं पर अतिरिक्त उपायुक्त पवन परिहार ने पांच खाद्य व्यापारियों पर 116000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
कुछ दिनों पहले खाद्य सुरक्षा अधिकारी रजनी भगत के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम ने सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा, शब्बीर अहमद फरीदी की निगरानी में जिला किश्तवाड़ के ब्लॉक किश्तवाड़, पाडर और दच्छन में विभिन्न दुकानों का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें घटिया सेवाएं और मिसब्रांडेड सामग्री मिली थी जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।