उधमपुर। सैलां तालाब स्थित कार्यालय में उधमपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने वाले पवन खजूरिया की अध्यक्षता में वीरवार को एक बैठक हुई।इसमें क्षेत्र के लोगों ने बताया कि सरकार को बने छह महीने बीत गए हैं, लेकिन उनकी समस्याएं ज्यों की त्यों हैं। जो जनप्रतिनिधि चुनाव जीत कर विधानसभा में गए हैं, वे काम तो क्या ढूंढने से भी नहीं मिल रहे।
बैठक में जिला विकास परिषद (डीडीसी) चेयरमैन एडवोकेट अमित शर्मा , राज कुमार बुचा, एडवोकेट सुशील सेठी, वरिष्ठ नेता सोमराज, राकेश गुप्ता , स्वर्ण सिंह राठौड़, पनाड़ा से सरपंच राजेश शर्मा, रौन दोमेल से सरपंच संसार सिंह जम्वाल , सरपंच हंसराज, सरपंच बाबू राम, सरपंच बलवंत राज, सरपंच फिरोज दीन आदि शामिल हुए। खजूरिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं व क्षेत्र के लोगों से कहा कि अगर उन्हें कोई भी समस्या आती है या जिला प्रशासन से संबंधित कोई काम है तो वे उनकी टीम से बात कर सकते हैं। हम सभी मिलकर उनकी समस्याओं का हल निकालेंगे।