सीआरपीएफ के कमांडेंट को सम्मानित करते चिकित्सक।
कटड़ा । सीआरपीएफ की छठी बटालियन की ओर से वीरवार को आयुष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आयुष निदेशक जम्मू डॉ. नुजत बशीर शाह के निर्देश और जिला आयुष अधिकारी जम्मू डॉ. वंदना डोगरा की देखरेख में कटड़ा में यह मुफ्त चिकित्सा सहायता शिविर लगाया गया। शिविर का उद्घाटन कमांडेंट प्रदीप कुमार गिरि गोस्वामी ने किया। जवानों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य की जांच के बाद दवाइयां वितरित की गईं। इस मौके पर उप कमांडेंट राजेश शर्मा, डिप्टी कमांडेंट संजय मोहंती, सहायक कमांडेंट अरविंद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवाद