पौनी। शहीदी दिवस पर भारख में युवाओं ने श्रद्धांजलि कार्यक्रम किया। लोगों ने शहीद-ए आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम में रजनी शर्मा व मीना कुमारी ने कहा कि 23 मार्च का दिन भारत के इतिहास में विशेष महत्व रखता है, इसी दिन इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी थी। उनका बलिदान आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
उन्होंने कहा कि शहीदों का यह दिन न केवल उनके साहस और देशभक्ति को याद करने का अवसर है,बल्कि नई पीढ़ी को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश भी देता है। कम उम्र में दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान आज भी करोड़ों लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाता है। इस अवसर पर रोशनी देवी, नेहा शर्मा, अर्चना देवी, सुषमा देवी, सौरव, सुनील शर्मा, कोमल शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी श्रद्धांजलि अर्पित कर शहीदों को याद किया। संवाद