फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डेरा ब्यास के प्रमुख पहुंचे पौनी, हजारों श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। राधा स्वामी सत्संग घर में मंगलवार को डेरा ब्यास प्रमुख जसदीप सिंह गिल के आगमन पर लोगों की भीड़ उमड़ गई। आगमन को लेकर संगत ने दो दिन पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। सत्संग घर सहित आसपास क्षेत्र में सफाई का विशेष ध्यान रखा गया और सेवादार जगह-जगह व्यवस्था संभालते नजर आए।
विज्ञापन

डेरा प्रमुख हेलिकॉप्टर के माध्यम से पुरिया हेलिपैड पहुंचे जहां से सड़क के जरिये राधा स्वामी सत्संग घर आए। स्वागत के लिए बड़ी संख्या में संगत पहले ही मौजूद थी। सत्संग घर पहुंचने पर लोगों ने दर्शन किए और उन्होंने अभिवादन स्वीकार किया। पहले ही दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। इस दौरान लंगर व प्रसाद की विशेष व्यवस्था की गई थी। स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही जबकि सेवादार भी व्यवस्था संभालते रहे। करीब आधे घंटे तक सत्संग घर में रुकने के बाद जसदीप सिंह गिल रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें