फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: क्षतिग्रस्त नहर से किसानों की बढ़ी परेशानी, मरम्मत की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
पौनी। पंचायत माड़ी नाला के कलहाड में किसानों को बदहाल सिंचाई व्यवस्था के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खेत तक पानी पहुंचाने वाली नहर कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है जिससे खेती प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पूर्व पंच बाबू राम और पृथ्वी राज ने बताया कि नहर का निर्माण करीब 15 वर्ष पहले किया गया था लेकिन लंबे समय से मरम्मत नहीं हुई। कई बार संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया। हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
स्थानीय नरेश कुमार और चंचल के अनुसार नहर टूटने के कारण कई जगहों पर पानी सीधे उपजाऊ भूमि में भर रहा है जिससे फसलें खराब हो रही हैं। जिन खेतों को पानी की आवश्यकता है वहां पर्याप्त सिंचाई नहीं हो पा रही जिससे दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अंकुश ने बताया कि मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है। उम्मीद है कि एक सप्ताह में मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें