फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी से सुद्धमहादेव तक हाईवे पर चट्टानें होने से सफर मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के वार्ड नंबर एक से सुद्धमहादेव तक हाईवे के बीच बड़ी चट्टानें पड़ी होने के कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्यादातर समय जाम की समस्या पेश आ रही है। जबकि राहगीरों का भी आना-जाना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

स्थानीय अशोक कुमार, सोनू कुमार, सनी ने कहा कि बीते वर्ष हुई बारिश के कारण चट्टानें गिर गई थीं। सड़क किनारे चट्टानें होने के कारण मार्ग तंग हो गया है जिस कारण कुछ जगहों से दो गाड़ियां एक साथ क्रॉस नहीं हो पा रहीं। दिक्कत उस समय पेश आती है जब दोनों तरफ से गाड़ियां आ जाती हैं। इसी मार्ग के बीच स्कूल है। ऐसे में बच्चों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। चट्टानें नालियों को घेरे हुए है जिससे तेज बारिश में पानी घरों में घुस जाता है। उन्होंने मांग उठाई है कि समस्या पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी आकाश शर्मा के अनुसार मार्ग पर नाली और सुरक्षा दीवार को लेकर टेंडर हो गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें