पौनी। भांबला में लंबे समय से कम वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को आखिरकार राहत मिल गई है। चार ट्रांसफार्मर लगने से लोगों ने राहत की सांस ली। पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि गांव भागोत जागीर, हेला मोहल्ला और भागोत खालसा के लोग वर्षों से कम लोड से परेशान थे। खासकर गर्मियों में स्थिति और भी खराब हो जाती थी।
न तो पंखे चल पाते थे और न ही फ्रिज, जिससे बुजुर्गों और बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब विधायक कुलदीप राज दुबे ने 63 केवी के चार ट्रांसफार्मर लगवाए हैं जिससे सैकड़ों ग्रामीणों को बिजली की समस्या से निजात मिलेगी। हालांकि अभी गाड़ी मोहल्ला में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। विधायक ने आश्वासन दिया है कि वहां भी जल्द ट्रांसफार्मर लगवाया जाएगा। यहां पंडित देवदत्त, कुलभूषण कुमार, बंसी लाल, रत्न लाल मौैजूद रहे।