फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: डीसी बोले-किश्तवाड़ में ईंधन व राशन का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों पर न दें ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने जिले में आवश्यक वस्तुओं की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि ईंधन और खाद्यान्न की उपलब्धता को लेकर घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सभी जरूरी वस्तुओं का पर्याप्त भंडार मौजूद है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि पिछले कुछ दिन से राशन, एलपीजी और पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर जनता के बीच अनावश्यक डर का माहौल है। इसी कारण पेट्रोल पंपों और दुकानों पर भीड़ देखी जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह सामान्य है और घबराहट में खरीदारी की कोई जरूरत नहीं है।



एलपीजी और ईंधन की वर्तमान स्थिति

छह गैस एजेंसियों के पास 1,000 से अधिक सिलेंडर उपलब्ध हैं जो अगले पांच दिनों के लिए पर्याप्त हैं। पेट्रोल और डीजल का स्टॉक भी अगले चार से पांच दिन तक के लिए मौजूद है। हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट्स के लिए कॉमर्शियल सिलिंडरों की आपूर्ति मांग के अनुसार सुनिश्चित की गई है। एलपीजी का वितरण अब ओटीपी र ई-केवाईसी के माध्यम से किया जा रहा है। इससे बिना सत्यापन के कोई भी सिलिंडर जारी नहीं होगा जिससे कालाबाजारी पर रोक लगेगी। साथ ही सभी गैस एजेंसियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे होम डिलीवरी सुनिश्चित करें। उपभोक्ता केवल जरूरत के अनुसार ही सामान खरीदें और जमाखोरी न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें