फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी को हाजिर होने का समन भेजा

Mon, 16 May 2016 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रियासी
विज्ञापन
बैग में तीन मोबाइल फोन, एक एटीएम कार्ड और करीब 13 हजार रुपये की नकदी रखी हुई थी। - फोटो : डेमो पिक
विज्ञापन
रिश्वत लेने और महिला के साथ बदतमीजी करने की शिकायत पर पौनी पुलिस ने पटवारी को समन भेज कर थाने में हाजिर होने को कहा है। इसके अलावा पुलिस ने रिकार्डिंग मामले की भी जांच शुरू कर दी है। गौरतलब है कि भांवला लेतर में कार्यरत राजस्व विभाग के एक पटवारी के खिलाफ गांव के नागरिक ने पटवारी पर जमीन के कागजात तैयार करने के मामले में रिश्वत मांगने तथा मोबाइल फोन पर पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार और बदतमीजी करने की शिकायत पुलिस स्टेशन में लिखित रूप से की थी।
विज्ञापन


उसके बाद स्थानीय लोगों में रोष की स्थिति बनी हुई है। पुलिस पर केस दर्ज करने के साथ ही पटवारी को सस्पेंड करने की मांग मुखर हुई है। हालांकि इस मामले में जिला विकास अयुक्त के द्वारा प्राथमिक कार्रवाई करते हुए पटवारी को मिनी सचिवालय में अटैच कर दिया गया है।

वहीं एसएसपी सुजीत कुमार के अनुसार पुलिस के द्वारा पटवारी को पुलिस स्टेशन में आने का समन जारी किया गया है। इसके अलावा इस की जांच की जिम्मेदारी एसएचओ पौनी को सौंपी गई है। दो दिन के भीतर पुलिस के द्वारा इसकी जांच करते हुए इसकी पूरी रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद अगर पटवारी को सस्पेंड किया जाता है तो उस पर केस दर्ज किया जाएगा। एसएसपी के अनुसार जांच करने में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें