फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सप्ताहांत पर पटनीटॉप की वादियों में दिखी रौनक

Mon, 26 May 2025 12:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में दिखी सैलानियों की हल्की चहल-पहल : स्रोत:
विज्ञापन
पारा चढ़ने पर सैलानी करने लगे पटनीटॉप का रुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चिनैनी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में छाई वीरानी अब धीरे-धीरे हटने लगी है, हालांकि अभी इसे सीजन की अच्छी शुरुआत तो नहीं कहा जा सकता, लेकिन पहलगाम हमले के बाद वीरान पड़ी पटनीटॉप की वादियां अब धीरे-धीरे सैलानियों से गुलजार होने लगी हैं।
पार्कों में थोड़े बहुत ही सही सैलानियों की चहल-पहल दिखने लगी है। गर्मी का पारा मैदानी इलाकों में इन दोनों चढ़ता जा रहा है। ऐसे में सप्ताहांत पर रविवार की छुट्टी के दिन ठंडी जलवायु का आनंद लेने के लिए जम्मू संभाग के जिलों समेत दूसरे राज्यों के सैलानी पटनीटॉप में पहुंचे। इनमें श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आए श्रद्धालु भी शामिल थे।
विज्ञापन

पटनीटॉप के कारोबारी वेदप्रकाश, सतीश कुमार, राहत गुप्ता ने कहा कि सीजन की शुरुआत अभी अच्छी तो नहीं हुई लेकिन पटनीटॉप में छाई वीरानी छंटना उम्मीद की किरण जगाता है। इससे उन्हें अच्छे कारोबार की उम्मीद लगने लगी है।
कारोबारियों ने कहा कि पटनीटॉप के पार्कों में सैलानी होंगे तो रौनक अवश्य रहेगी। करीब एक महीने तक सैलानियों की आवाजाही कम रही थी लेकिन इस सप्ताहांत पर सैलानियों की आवाजाही बढ़ना सकारात्मक है।
विज्ञापन

जम्मू संभाग के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप, सनासर और कुद में अप्रैल मध्य से सैलानियों की संख्या बढ़ने लगती है, जो इस बार एक महीना पिछड़ गई है। इसके बावजूद अगले दो-तीन महीने अच्छे कारोबार की उम्मीद लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें