फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मी संक्रमित मिलने पर पटनीटाप का स्वास्थ्य केंद्र बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। चिनैनी ब्लॉक के अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में स्वास्थ्य कर्मी के संक्रमित मिलने के बाद केंद्र को बंद किया गया है। साथ ही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों के भी कोरोना टेस्ट किए गए हैं। इसके अलावा अन्य को होम आइसोलेशन पर भेजा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चिनैनी ब्लॉक के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पटनीटॉप में स्थानीय लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जिनमें तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा चिनैनी में नौ लोगों की जांच हुई, जिनमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। उन्हें होम आइसोलेशन में भेज दिया है। उधर, वैक्सीन लगाने का कार्य ब्लॉक स्तर पर जारी रहा है। इसमें रविवार को 627 लोगों को पहली और दूसरी डोज लगवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें