फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की सर्दी से बस अड्डा पर यात्रियों की बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
उधमपुर बस स्टैंड पर धूप में खड़ यात्री। - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। कोहरे की सर्दी ने बस अड्डे पर यात्रियों की परेशानियों को दोगुना कर दिया है। ठंड के कारण यात्रियों की आमद कम हुई है और बसों में यात्री कम सफर कर रहे हैं। बसों के समय में बदलाव करना पड़ा है और समय में बदलाव होने पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। ठंड में यात्री खुले में समय गुजार कर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं, क्योंकि बस अड्डा पर यात्रियों के बैठने के लिए यात्री शेड भी सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

उधमपुर के बस अड्डा से हर रोज करीब 150 बसें विभिन्न रूट पर आवाजाही करती है और इनमें सवार होकर हजारों की संख्या में यात्री रवाना होते हैं। जब से कोहरे की सर्दी का प्रकोप बढ़ा है, तब से यात्रियों की परेशानी भी बढ़ गई है। सुबह व शाम कोहरे के कहर के कारण यात्री बहुत ज्यादा परेशान हो रहे हैं। कोहरे के कारण बस अड्डा पर यात्री कम पहुंच रहे हैं और जब यात्री कम पहुंच रहे हैं तो बसों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। बसें देरी से रवाना हो रही है और इसके कारण मौजूद यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चालकों का कहना है कि यात्रियों की संख्या घटने के कारण ही बसों का समय सीमित करना पड़ा है। इसके अलावा यात्री सबसे ज्यादा परेशान यात्री शेड की सुविधा न होने के कारण। शहर के बस अड्डा पर यात्रियों के बैठने या फिर आराम करने की कोई व्यवस्था नहीं है। नगर परिषद ने बस अड्डा पर एक भी यात्री शेड का निर्माण नहीं किया है। इसी कारण यात्रियों के पास ठंड व बारिश से बचने के लिए कोई छत नहीं है। जब बारिश होती है तो कुछ यात्रियों को टिकट काउंटर की इमारत में खड़े होने का स्थान मिल जाता है, जबकि बाकी के यात्री बाहर खुले में ही खड़े रहने को मजबूर रहते हैं। मौजूदा समय में भी ठंड में यात्री बाहर खड़े होकर बसों का इंतजार करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें