फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पीड गवर्नर के विरोध में थमे मेटाडोरों के पहिए

Fri, 22 Jul 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ उध्ामपुर
विज्ञापन
Protest Shimla
विज्ञापन
वीरवार को उधमपुर शहर में करीब 350 मेटाडोरों के चक्का दिनभर के लिए जाम रहे। आल रूट मेटाडोर यूनियन द्वारा पूर्व में घोषित चक्का जाम के चलते टाउन हाल मेटाडोर स्टेंड पर सभी रूट की यूनियन द्वारा एकत्रित होकर परिवहन विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर यूनियन के सदस्यों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को जल्द नहीं माना जाता है तो भविष्य में इसके बुरे परिणाम भ़ुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन


यूनियन के सदस्यों द्वारा आल रूट के प्रधान दर्शन कुमार की अध्यक्षता में टाउन हाल स्थित मेटाडोर स्टेंड पर प्रशासन व परिवहन विभाग के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रधान दर्शन कुमार ने कहा कि परिवहन विभाग के एआरटीओ द्वारा उधमपुर के मेटाडोर चालकों को बिना किसी बात के परेशान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी मेटाडोरों को यात्रा के लिए परमिशन नहीं दी जा रही है।

उन्हें अपनी गाड़ियों की पासिंग के लिए जम्मू जाना पड़ रहा है। विभाग द्वारा मेटाडोरों में स्पीड गवर्नर लगाने को कहा जा रहा है, जो कि मेटाडोर चालकों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि वीरवार को मेटाडोर यूनियन द्वारा एक चेतावनी के तौर पर एक दिन के लिए चक्काजाम किया गया है। यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो भविष्य में अनिश्चितकाल के लिए भी चक्काजाम हो सकता है।
विज्ञापन


इस अवसर पर एआरटीओ सहित चालकों से बात करने आए एसीआर ने चालकों को आश्वासन दिया कि स्पीड गवर्नर फिलहाल गाड़ियों में नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गाड़ियों की पासिंग के लिए जो आदेश पूरे राज्य में हैं, वही उधमपुर में भी लागू किए गए हैं, जिनमें बदलाव नहीं किया जा सकता। पर प्रशासन यात्रा के लिए साल 2010 से चल रही गाड़ियों को परमिशन दे देगा, लेकिन उससे पुरानी गाड़ियों को यात्रा के लिए अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें