फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: पैंथर्स इंडिया के कार्यकर्ताओं ने पुलिस स्टेशन के बाहर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर पैंथर्स पार्टी इंडिया के कार्यकर्ताओं ने वीरवार को पार्टी अध्यक्ष हर्ष देव सिंह की अगुवाई में पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि चिनैनी के विधायक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। वे कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल नहीं होने पर झूठे मुकद्दमों में फंसाने की धमकियां दे रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की।
विज्ञापन

हर्ष देव सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को मानसिक तौर प्रताड़ित किया जा रहा है। इसको लेकर शिकायतें पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई थीं लेकिन अभी तक कोई संज्ञान नहीं लिया गया है। हमारी मांग है कि ऐसे लोगों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने दावा किया कि विधायक पर 32 मामले लंबित थे लेकिन भाजपा में शामिल होने के बाद सारे रफा-दफा कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें