उधमपुर। भारतीय विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैनसू में विद्यार्थियों को उल्लेखनीय उपलब्धियों पर सम्मानित करने के लिए समारोह कराया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। तीन विद्यार्थियों को उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। कक्षा छठी की छात्रा काव्या सिंह ने मेरा संविधान मेरा अभिमान विषय पर गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन अंग्रेजी निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा 10,000 रुपये से सम्मानित किया गया। कक्षा नौवीं के मृधुल खजूरिया एवं कक्षा 11वीं की सरस शर्मा को स्टार्टअप कार्निवल में एटीएल प्रोजेक्ट्स का सफल प्रदर्शन करने तथा विजेता बनने पर सम्मानित किया गया। तीनों विद्यार्थियों को जिला अध्यक्ष एसएमसी माम चंद मित्तल एवं विद्यालय अध्यक्ष एसएमसी शिव कुमार शर्मा द्वारा प्राचार्या रेनू शर्मा की उपस्थिति में सम्मान दिया गया। विशिष्ट अतिथियों में नेक राम शर्मा, जोगिंदर कुमार, पूजा शर्मा, विपन कुमारी, राहुल कुमार तथा काव्या सिंह के माता-पिता मीनाक्षी सुंबरिया एवं दलीप सिंह शामिल रहे। संवाद