फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका

Sat, 04 Jun 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
11 मई को एचआरटीसी कर्मचारी गेट मीटिंग कर कार्यालय के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
कश्मीर से पाकिस्तान गए आतंकियों को फिर से नेपाल के रास्ते कश्मीर लाने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा केंद्रीय मंत्री से की गई बात पर पैंथर्स ने कड़ी आपत्ति जताई। शुक्रवार को पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर जाम लगाकर केंद्र सरकार का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पैंथर्स पार्टी के राज्य प्रधान बलवंत सिंह मनकोटिया ने कहा कि जम्मू कश्मीर में हजारों लोगों को मौत के घाट उतारने वाले आतंकियों को पाकिस्तान से कश्मीर लाने की बात की जा रही है।

उन्होंने कहा कि जब यही बात  कांग्रेस सत्ता में थी तो भी की गई थी, लेकिन उस समय भाजपा ने इसका कड़ा विरोध कर इसे देश के लिए खतरा बताया था। लेकिन पीडीपी के साथ गठबंधन होने पर भाजपा यह भूल गई है कि जिन आतंकियों को नेपाल के रास्ते फिर से कश्मीर लाने की बात की जा रही है, वह पूरे देश के लिए घातक साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन


भाजपा की यह दोहरी नीति देश के लिए समस्या का कारण बन सकती है। मनकोटिया ने कहा कि पीडीपी के हाथों की कटपुतली बन भाजपा सत्ता के लालच में सब कुछ भूल गई है। उन्होंने कभी भी देश हित के लिए कोई काम नहीं किया है। इतना ही नहीं वापस कश्मीर में लाने के बाद उन्हें तीन लाख रुपये और सरकारी नौकरी देने की बात भी कही जा रही है।

एक तरफ तो देश का युवा बेरोजगारी से जूझ रहा है। उनके लिए सरकार के खजानों में पैसे नहीं हैं, दूसरी तरफ आतंकियों को पैसे व रोजगार दोनों मुहैया करवाए जा रहे हैं। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके विरोध में पैंथर्स कड़ा आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पैंथर्स कार्यकर्ता शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें