फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैंथर्स ने पाकिस्तान का पुतला फूंका

Fri, 04 Nov 2016 01:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/उध्ामपुर
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते पैंथर्स। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सीमा पर सटे गांव पर पाकिस्तान की गोलीबारी में मासूम लोगों की मौत से गुस्साए पैंथर्स कार्यकर्ताओं ने वीरवार को सलाथिया चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


वीरवार की दोपहर एक बजे के करीब पैंथर्स पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सलाथिया चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पैंथर्स पार्टी के शहरी प्रधान अंकित सैनसन ने कहा कि पाकिस्तान भारतीय सीमा के साथ रहने वाले लोगों पर गोलीबारी कर अपनी कायरता का सबूत दे रहा है। पाकिस्तान सेना की गोलीबारी में कई लोग मारे गए हैं और कई घायल होकर अस्पतालों में उपचार करवा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना भारतीय सेना का मुकाबला करने में सक्षम नहीं हैं। जिस कारण वह अपनी कायरता का सबूत मासूम लोगों को गोलीबारी कर दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान की सेना और सरकार इन घटनाओं को अंजाम दे रही है।
विज्ञापन


इस कारण भारत के लोगों को चीनी सामान का बहिष्कार करना होगा। चीन भारत में करोड़ों का कारोबार करने के बावजूद पाकिस्तान का समर्थन कर रहा है। भारत के लोगों को चीन में बनाए गए सामान को खरीदना बंद करना होगा। इसके लिए जन-जन को जागरूक होना होगा।

तभी चीन को भी सबक मिलेगी। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को राजनीति से परे होकर एकजुटता से पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सेना का मनोबल बढ़ाना चाहिए। प्रदर्शन में विजय कुमार, पुनित रैणा, कृष्ण सिंह, महादेव, विक्रम सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें