फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैर-शिक्षण कर्मचारी संस्थान का महत्वपूर्ण हिस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ ने नैक मान्यता प्रक्रिया और गैर शिक्षण कर्मचारियों की भूमिका के बारे में अभिविन्यास कार्यशाला का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र शर्मा ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सीनियर फैकल्टी प्रो. इम्तियाज शाहिद (जंतु विज्ञान विभाग और नैक मानदंड प्रमुख) संसाधन व्यक्ति थे। मुख्यातिथि ने नैक (राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद) के तीसरे अनिवार्य मान्यता चक्र के बारे में अवगत कराया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए कॉलेज के गैर-शिक्षण कर्मचारी संस्थान का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। उन्होंने इस तरह के कार्यक्रमों में तेजी लाने पर भी जोर दिया और सर्वोत्तम परिणाम के लिए कॉलेज के कर्मचारियों के साथ नियमित संवाद सत्र आयोजन करने को कहा।
इससे पूर्व उद्घाटन सत्र के बाद संसाधन व्यक्ति ने सात अलग-अलग मानदंडों के संबंध में नैक मान्यता के सभी पहलुओं पर विभिन्न विभागों और विशेष रूप से गैर-शिक्षण कर्मचारियों की भूमिका पर विस्तार से बातचीत की। कार्यक्रम के अंत में डॉ. पंकज शर्मा ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। मौके पर आरती चड्ढा, जगदीश बडियाल, राजिंदर गुप्ता, सुनील कुमार, एस. संजीत सिंह, एस. यश पाल, मो. शरीफ, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें