फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल के विरोध में तीन घंटे काम ठप

Wed, 26 Oct 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/कटड़ा
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कटड़ा चिकित्सा केंद्र में कथित इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत के बाद उसके रिश्तेदारों के द्वारा किए गए बवाल के विरोध में स्वास्थ्य कर्मियों ने मंगलवार को तीन घंटे तक कामकाज ठप रखा। कर्मचारी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। सीएमओ द्वारा कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर कर्मचारी काम पर लौटे।
विज्ञापन


चिकित्सा केंद्र में सुबह से ही कर्मचारियों ने काम नहीं करने का संकेत दे दिया था। कर्मचारियों का कहना था पीड़ित महिला के रिश्तेदारों द्वारा किया गया बवाल पूरी तरह से गलत था। ऐसे माहौल में काम करना संभव नहीं है। मौके पर पहुंचे सीएमओ रियासी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। तब करीब तीन घंटे के बाद कर्मचारी फिर से काम पर लौट गए।

गौरतलब है कि सोमवार की शाम को सवर्णा देवी नामक एक महिला को चिकित्सा केंद्र इलाज के लिए लाया गया था। उपचार के बाद महिला को छुट्टी दे दी गई। करीब आधे घंटे बाद उस महिला को फिर से चिकित्सा केंद्र लाया गया, लेकिन उससे पहले ही महिला ने दम तोड़ दिया था। इसके विरोध में महिला के तीमारदारों ने अस्पताल में काफी बवाल मचाया था। मृतका के रिश्तेदारों का आरोप था डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें