फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार रोड को फोरलेन करने के कार्य विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। कई वर्ष के इंतजार के बाद ग्रेफ ने धार रोड के फोरलेन को लेकर काम शुरू किया है, लेकिन अब कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया है। बुधवार को ग्रेफ की एक टीम जब पैमाइश के लिए सुभाष चौक पर पहुंची तो कुछ स्थानीय निवासियों ने काम का विरोध करना शुरू कर दिया और विरोध बढ़ता देख ग्रेफ की टीम वापस लौट गई। स्थानीय निवासी मांग कर रहे हैं कि ग्रेफ राजस्व विभाग के रिकार्ड के साथ ही पैमाइश का काम करें।
विज्ञापन

करीब तीन वर्ष पहले केंद्र सरकार की तरफ से सुभाष चौक दोमेल से धार रोड को फोन करने को मंजूरी मिली थी। मंजूरी के बाद ग्रेफ की टीम ने सर्वे का काम पूरा किया और फिर 2019 में इसकी निशानदेही का काम किया। इससे पहले की इसके आगे की प्रक्रिया शुरू होती 2020 में कोरोना संकट शुरू हो गया और ग्रेफ ने भी आगे की प्रक्रिया को बंद कर दिया। एक महीना पहले जब डीसी इंदु कंवल चिब को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने ग्रेफ व प्रशासन के अधिकारियों के साथ धार रोड का निरीक्षण किया और धार रोड के दोनों तरफ से अतिक्रमण हटाने को लेकर कमेटी का गठन किया। अतिक्रमण हटाना धार रोड के फोरलेन का ही हिस्सा था।
बुधवार को फोरलेने का कार्य शुरू करने के लिए दोनों किनारों की पैमाइश करने के लिए ग्रेफ की टीम सुभाष चौक पर पहुंची और पैमाइश का काम चल ही रहा था कि कुछ लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इन लोगों का कहना है कि ग्रेफ राजस्व विभाग के रिकार्ड के अनुसार काम नहीं कर रहा है। यह लोग काम करने के लिए आ तो गए हैं, लेकिन इनके पास राजस्व विभाग का कोई रिकार्ड नहीं है। वह अपनी जमीन को धार रोड के दायरे में नहीं आने देंगे। ग्रेफ राजस्व विभाग के रिकार्ड के साथ काम करने के लिए आए। समझाने के बाद ही जब लोग नहीं माने तो ग्रेफ की टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें