फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दाएं की जगह बाएं कान का कर दिया ऑपरेशन

Mon, 17 Mar 2025 12:04 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमसी में कान का उपचार करवाने आई महिला ने डाॅक्टर पर लगाया लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

उधमपुर। जीएमसी में कान का इलाज करवाने आई महिला ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला मरीज के मुताबिक उसके दाएं कान का ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे बिना बताए उसके बाएं कान का ऑपरेशन कर दिया।
मरीज के परिवार वालों ने ने जीएमसी में इस तरह की लापरवाही के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेने की मांग की है।
पीडित रंजू बंद्राल निवासी बढोल रामनगर ने बताया कि उसके दाएं कान में पस की समस्या थी। इसके लिए वह कुछ महीनों से जीएमसी से अपना इलाज करवा रही थी, कुछ दिन पहले डाॅक्टर ने उसे ऑपरेशन के लिए कहा था। बीते बुधवार को बिना बताए उसके बाएं कान का ऑपरेशन कर दिया गया। उन्होंने कहा कि इस बाबा पूछने पर डाॅक्टर ठीक से जवाब भी नहीं दे रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज के दोनों कानों में समस्या थी, इसलिए दोनों कानों का ऑपरेशन किया जाना था। ईएनटी सर्जन डाॅ. आईपी सिंह ने दायां कान अधिक गीला होने के कारण पहले बाएं कान का ऑपरेशन किया है। पस सूखने के बाद जल्द ही उसके दाएं कान का ऑपरेशन किया जाएगा। इस केस में किसी तरह की कोई तकनीकी खामी नहीं हैं।
-डॉ. राकेश शर्मा, एचओडी ईएनटी जीएमसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें