फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में खुलेगा वन स्टॉप सेंटर, जाने महिलाओं को क्या सुविधा मिलेगी

विज्ञापन
उधमपुर में वन स्टॉप सेंटर खोलने को लेकर अधिकारियों से बैठक करते उपायुक्त डॉ. पीयूष सिंगला।
विज्ञापन
उधमपुर। अब दहेज, घरेलू हिंसा या अन्य कारणों से पीड़ित महिलाओं को दर-दर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार की ओर से उन्हें वन स्टॉप सेंटर में कानूनी सलाह से लेकर रहने और खाने तक की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक दहेज प्रताड़ित, घरेलू हिंसा से पीड़ित, सार्वजनिक अथवा निजी क्षेत्र में प्रताड़ित, यौन हिंसा, मानसिक, शारीरिक अथवा आर्थिक तौर पर प्रताड़ित होकर अथवा अन्य कारणों से घर से निकली किशोरी व महिलाओं के लिए यह सेंटर बनाया जा रहा है। इस सेंटर में महिलाओं को हर तरह की सहायता मुहैया करवाई जाएगी। जिले में वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने को लेकर सोमवार को डीसी कार्यालय में जिला विकास आयुक्त डॉ. पीयूष सिंगला के नेतृत्व में एक बैठक भी हुई है।
विज्ञापन

बैठक में महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की वरिष्ठ सलाहकार डॉ. जुपाका माधवी भी मौजूद थी। डॉ. माधवी ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए जिले में वन स्टॉप सेंटर बनाए जा रहे हैं। निजी व सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं पर हो रही हिंसा, यौन शोषण, मानसिक रूप में प्रताड़ित करने व अन्य कई तरह के शोषण के मामलों में महिलाओं को इस सेंटर में सहायता मिलेगी। जब भी महिलाओं के लिए कोई परेशानी आएगी तो वन स्टॉप सेंटर में उन्हें तुरंत मदद मिलेगी।
जिला उपायुक्त ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को आईसीडीएस की इमारत में वन स्टॉप सेंटर स्थापित करने के निर्देश जारी कर जल्द से जल्द काम शुरू करने को कहा। बैठक में एडीडीसी अशोक कुमार, डीएसडब्ल्यूओ प्रियंका शर्मा, सीडीपीओ यशपाल शर्मा व अन्य मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें