किश्तवाड़। जिला किश्तवाड़ में रोजाना कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं और रोजाना नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जितने संक्रमित आ रहे हैं, उससे कई गुणा ज्यादा संक्रमित लोग स्वस्थ हो रहे हैं। वीरवार को किश्तवाड़ जिले में 15 नए कोरोना संक्रमण के मामले आए हैं। यह सभी स्थानीय हैं, जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। इसके अलावा वीरवार को 89 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। जिले में अबतक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1471 पहुंच गया है, जिनमें से 1200 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं, जबकि 11 की मौत हुई है। वर्तमान में जिले में कोरोना के 260 सक्रिय मामले हैं।