किश्तवाड़। मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में उपमंडल पाडर के अठोली गांव से 380 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मनोहर लाल निवासी गुनहाल पलाली के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार डीएसपी अठोली प्रदीप सिंह सेन के नेतृत्व में थाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर विशाल सिंह और एएसआई बाबू राम की टीम ने डुंडी मोड़ के पास नाका लगाया था। इस दौरान मनोहर लाल निवासी गुनहाल पलाली को रोका। तलाशी लेने पर 380 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने आम जनता से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए सहयोग देने की अपील की है।