फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: एक राष्ट्र- एक चुनाव के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बटोत। एक राष्ट्र-एक चुनाव के समर्थन में डीडीसी सदस्य रामबन बी और भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा रेणुका कटोच ने सेरी पंचायत में उम्मीद ग्रुप स्वयं सहायता समूह के साथ एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन



एक राष्ट्र-एक चुनाव की उपयोगिता को बताते हुए कार्यक्रम की मुख्य वक्ता श्रीमती रेणुका कटोच ने कहा कि बार-बार चुनाव कराने से प्रशासनिक व्यय बहुत अधिक होता है और संसाधनों की बर्बादी होती है। एक साथ चुनाव कराने से चुनाव व्यय में काफी कमी आएगी और सुरक्षा बलों, शिक्षकों और प्रशासनिक अधिकारियों को बार-बार चुनाव ड्यूटी से मुक्ति मिलेगी। बार-बार आचार संहिता लगने से विकास परियोजनाएं रुक जाती हैं। एक साथ चुनाव होने से यह बाधा दूर होगी और सरकारें अपने विकास कार्यों पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगी।

एक साथ चुनाव कराने से राजनीतिक अस्थिरता कम करने, नीति निर्माण में स्थिरता और दीर्घकालिक दृष्टिकोण सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने आश्वासन दिया कि वो अपने धार्मिक कार्यक्रमों में भी सबसे एक राष्ट्र- एक चुनाव को लेकर जागरूकता फैलाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें