किश्तवाड़। देर शाम यात्रियों से भरी टाटा सूमो के खाई में गिरने से एक की मौत और नौ घायल हुए हैं। पुलिस और आसपास के लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार देर शाम किश्तवाड़-सरथल मार्ग पर सरथल से त्रिगाम के लिए वाहन आ रही टाटा सूमो पानी हस्ती मोड़ इलाके में अनियंत्रित हो कर 50 फुट गहरी खाई में जा गिरी। मार्ग पर अन्य वाहनों में सवार लोगों और पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में एक व्यक्ति को मौत और नौ घायल हुए हैं। मृतक की पहचान छोटु राम निवासी त्रिगाम के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में विजय कुमार, जगदीश राज, संदीप कुमार, क्षेमला देवी, अर्जुन कुमार, संदीप कुमार, सूरज कुमार, निकित कुमार और सुनीता देवी सभी निवासी त्रिगाम शामिल हैं।