फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में एक की मौत, दो युवक घायल

Tue, 08 Dec 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर/रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में एक जम्मू के गांधी नगर इलाके का रहने वाला है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक भुगतियान गांव की तरफ से आ रहा एक ट्रैक्टर सोमवार को सड़क से नीचे गिर गया, जिसमें ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधमपुर जिला अस्पताल ले जाते समय उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

भुगतियान निवासी ओम प्रकाश दोपहर को अपने गांव से ट्रैक्टर नंबर जेके14ए-5662 को लेकर कुनाला गांव आ रहा था। अभी वह भुगतियान से थोड़ा दूर ही पहुंचा था कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मार्ग से नीचे पलट गया।
विज्ञापन


इस हादसे में ड्राइवर ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उधमपुर जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वहीं उधमपुर में बाइक फिसलने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

दरअसल, सैलां तालाब के सुरेश और जम्मू गांधीनगर के नकुल बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। सोमवार देर रात को दोनों की बाइक फिसल कर गई। घायल अवस्था में दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें